ताज़ा ख़बरें

अल्मोड़ा द्वाराहाट से बड़ी खबर : विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन

अल्मोड़ा द्वाराहाट से बड़ी खबर : विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन

अल्मोड़ा / द्वाराहाट –
द्वाराहाट क्षेत्र से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। वर्तमान द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन हो गया है। उन्होंने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

2019 में बनी थीं जिला पंचायत अध्यक्ष
उमा बिष्ट वर्ष 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास को लेकर कई पहल की थीं।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर
उनके निधन की खबर से पूरे अल्मोड़ा और द्वाराहाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

श्रद्धांजलि
उमा बिष्ट को एक मिलनसार, सक्रिय और कर्मठ महिला नेता के रूप में याद किया जा रहा है। उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!