ताज़ा ख़बरें

समाधान ऑनलाइन” कार्यक्रम अब 1 सितंबर को

खास खबर

समाधान ऑनलाइन” कार्यक्रम अब 1 सितंबर को
खंडवा 26 अगस्त, 2025 – 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर माह “समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम” में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करके उनका निराकरण करते हैं। इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब आगामी 1 सितंबर को अपरान्ह 4 बजे से जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इस कार्यक्रम में सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं एवं समाधान एक दिवस के विषयों तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की जाएगी। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में इस बार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पुलिस थानों में एफआईआर न लिखे जाने, बिजली न आने तथा वोल्टेज से सम्बंधित समस्याओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान न होने, गांवों में साफ सफाई और पानी की निकासी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जननी सुरक्षा योजना में भुगतान न मिलने जैसी समस्याओं के निराकरण के बारे में विस्तार से समीक्षा करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!