राजस्थान

स्वतंत्रता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशन एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चौमहला एसीजेएम बृजपाल दान चारण के मार्गदर्शन में ताल्लुका चौमहला क्षैत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम गुराडिया देवड़ा, कमला कान्वेंट स्कूल चौमहला एवं ग्राम कुटकी में अधिकार मित्र(पीएलवी) द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र संजय राठौर ने आमजनों को स्वतन्त्रता दिवस, नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर कानूनी जागरूकता, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2025, नालसा संवाद योजना 2025 एवं नालसा डॉन योजना 2025 की कानूनी जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा और शौषण तथा जबरन श्रम एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का सरंक्षण अधिनियम 2005, विधिक सेवा निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100, मध्यस्थता अभियान 2025 एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13.09.25 आदि के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की एवं विधिक पम्पलेट वितरित किये। साथ में विद्यालय परिवार के सदस्य, ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे। वही न्यायालय चौमहला में ध्वजारोहण हुआ एवं न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!