
किशोर दा की पुस्तैनी मकान को स्मारक बनाना कठिन कार्य, लेकिन प्रयास करेंगे कलेक्टर श्री गुप्ता।
पहले कलेक्टर श्री गुप्ता जिन्होंने किशोर दा के बंगले का आधे घंटे तक अवलोकन किया।
आमजन की भांति लालजी जलेबी की दुकान पर जलेबी के साथ नाश्ता किया और चर्चा की।
गायक राजा शर्मा का गाया झुमरू गीत सुनकर खुश हुए कलेक्टर।
खंडवा।। इच्छा शक्ति हो तो हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। जिले के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता जी की कार्य शैली कुछ अलग ही किस्म की है यदि उनके समक्ष जिले के विकास या अन्य समस्याओं को लेकर कोई बात रखी जाती है तो बहुत ही बारीकी से उसे सुनकर अपने मोबाइल में नोट करते हैं और लगता है कि वह काम सफल हो सकता है पूरा प्रयास करते है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया पूरे देश भर में हजारों कलेक्टर कार्य कर रहें हैं लेकिन जल गंगा सर्वर्धन अभियान जो कुछ समय के लिए चलाया गया उस अभियान में अपनी सक्रियता निभाकर मिलन सारिता के साथ जनप्रतिनिधियों के तालमेल से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से इस अभियान में सफलता पाई और खंडवा जिला देश में प्रथम स्थान पर आया। तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी नए-नए प्रयोग कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा किए जा रहें हें विगत 25 वर्षों से दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण को लेकर प्रयास किया जा रहे थे। लेकिन दादाजी की इच्छा आशीर्वाद से कलेक्टर श्री गुप्ता ने आपसी समन्वय के साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मंदिर निर्माण मैं अपनी अहम भूमिका निभाई और सफलता पाई। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अस्पताल को अच्छी सेवा के लिए अग्रसर किया जा रहा है। जिले के मुखिया होने के बावजूद सभी से मधुरता और मिठास के साथ चर्चा करना और काम को अंजाम देना कलेक्टर गुप्ता जी से सीखा जा सकता हें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इन दिनों जिला मुख्यालय खंडवा में देश के महान गायक कलाकार किशोर दा का जन्म दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है पहली बार गौरव दिवस में अच्छे-अच्छे कार्यक्रम कलेक्टर श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में देखकर जा रहे हैं। रविवार सुबह गौरव दिवस के उपलक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में लगातार 2 घंटे अपने धर्मपत्नी भव्या मित्तल कलेक्टर खरगोन के साथ बैठकर कार्यक्रम में उत्साह वर्धन किया। शनिवार रात्रि में आयोजित गायक प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भी गौरीकुंज सभागृह में पुलिस अधीक्षक मनोज राय के साथ 2 घंटे बैठकर गीतों का आनंद दिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मेरे छोटे से निवेदन पर उन्होंने किशोर दा के बंगले को जाकर देखा जिले के यह पहले कलेक्टर थे जिन्होंने लगभग 25 मिनट तक बंगले में घूम कर अवलोकन किया दुकानों से लेकर मकान तक बारीकी से निरीक्षण किया और बंगले की देखरेख कर रहे सीताराम काका से भी चर्चा की मकान की जर्जर हालत को भी अपनी आंखों से देखा। मैंने कलेक्टर साहब से अनुरोध किया मकान को अधिग्रहण करते हुए राष्ट्रीय किशोर स्मारक या संगीत का मंदिर बनाने का सपना पूरे देश के किशोर प्रेमी देख रहे हैं सब की इच्छा है कि किशोर दा का यह मकान संगीत का मंदिर बने इसके प्रयास यदि आप करेंगे तो संभवत सफलता मिलेगी यह इतना आसान मामला नहीं है क्योंकि यह किसी की निजी संपत्ति है और सरकार बिगर परिजनों की सहमति के कुछ भी नहीं कर सकती प्रयास जरूर किए जा सकते हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मकान को लेकर पूर्व में किए गए प्रयासों की चर्चा भी की और आगे कहां की शहर के गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कोई रास्ता निकाला जा सकता है प्रयास करेंगे। सरकार की मंशा है यदि परिजन मकान को सरकार को सोंपते हैं तो निश्चित रूप से पर्यटन एवं संस्कृति विभाग यहां पर स्मारक बनाने में सहयोग प्रदान कर सकता है। किशोर दा के बंगले के अवलोकन के पश्चात श्री गुप्ता लाल जी की जलेबी की दुकान पर भी पहुंच कर उनके पोते बादल शर्मा से बात कर आमजन की भांति स्वल्पाहार भी ग्रहण किया। घड़ी की दुकान वाले गायक राजा शर्मा की दुकान पर भी पहुंचकर उनके द्वारा गाए गए झुमरू गीत को सुनकर काफी खुश हुए। किशोर दा के पुस्तैनी
मकान का अवलोकन करते समय कलेक्टर श्री गुप्ता के साथ समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती, जिला पंचायत के सीईओ नागार्जुन गौड़ा, तहसीलदार श्री सोलंकी उपस्थित थे।








