ताज़ा ख़बरें

पामाखेड़ी मे डकैती की घटना करने वाले आरोपियों को पकड़ने मे खंडवा पुलिस को मिली सफलता

खास खबर

पामाखेड़ी मे डकैती की घटना करने वाले आरोपियों को पकड़ने मे
खंडवा पुलिस को मिली सफलता
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) के निर्देशन मे खंडवा एवं धार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
खंडवा, 16 मार्च 2026

दिनांक 12/03/2026 को फरियादी ललित पिता वासुदेव सोलंकी, उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पामाखेड़ी थाना नर्मदानगर जिला खंडवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12/03/2026 को प्रातः लगभग 06:30 बजे काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 08 अज्ञात बदमाश उसके घर आए, जिनमें से 04 बदमाशों के मुंह बंधे हुए थे तथा 02 बदमाश खाकी वर्दी पहने हुए थे। बदमाशों द्वारा फरियादी के घर पर मौजूद उसके तीन नौकर बसंत, उमेन सिंह एवं तोताराम के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पैर टेप एवं रस्सी से बांधकर उन्हें पीछे के कमरे में बंद कर दिया गया तथा घर की अलमारी व लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग ₹1,60,000 नगद एवं एक 12 बोर की बंदूक लेकर फरार हो गए।

उक्त रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 310(2) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। उल्लेखनीय है कि फरियादी ललित सोलंकी के घर वर्ष 2025 के मई माह में भी इसी प्रकार लूट की नीयत से घर में घुसने का प्रयास किया गया था, जिस पर थाना नर्मदानगर में अपराध क्रमांक 143/25 धारा 331(4), 62 BNS का प्रकरण पंजीबद्ध है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज राय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के शीघ्र खुलासे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में प्रकरण मे आरोपीगणों की पतारसी हेतु 03 पृथक पृथक विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन, आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी करते हुए लगातार कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि पूर्व में वर्ष 2025 में हुई घटना के संबंध में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रैक किया गया था|
इसी दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 13/03/2026 को दिन में बाग जिला धार में प्रॉपर्टी ब्रोकर के मकान मे भी इसी प्रकार की लूट की घटना कारित की गई है जिसमंर भी काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो का प्रयोग हुआ है व घटना के समय आरोपीगणों द्वारा खाकी वर्दी का इस्तेमाल किया गया था दोनों घटनाओ में समरूपता पाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग द्वारा धार व खंडवा पुलिस की संयुक्त जांच दल का गठन किया गया एवं दोनों पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश देकर तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप प्रकरण में शामिल आरोपीगण-
1. अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा पिता अब्दुल हमीद खान, उम्र 32 वर्ष निवासी नागझरी सांवेर सोनकच्छ|
2. डॉ. शहजाद पिता रोशन खान, उम्र 35 वर्ष निवासी बेरछा मंडी|
3. नरसिंह पिता बलिया बघेल, उम्र 35 वर्ष निवासी 115 ओम साईं बिहार जिला देवास, स्थाई पता ग्राम भगवा पोस्ट तहसील डही जिला धार को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए लूटा गया माल जिसमें एक 12 बोर की बंदूक, तलवार सहित अन्य डकैती में लूटा गया सामान अपने पास होना स्वीकार किया है। उक्त माल की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है तथा शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर प्रकरण का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

सराहनीय भूमिका:- प्रकरण की पतारसी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर सिंह गवली, निरीक्षक विकास खिची थाना प्रभारी नर्मदानगर, निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया थाना प्रभारी मूँदी, उनि राजू पाटील, उनि हुकूम चौधरी, सउनि महेश श्रीवास्तव, प्रआर. रफीक खान, प्रआर महेंद्र वर्मा, प्रआर जितेंद्र डोंडे, प्रआर दिगम्बर पाटील, आर. रवि पांडे, दीपेश, नन्हीलाल गुर्जर, पुरुषोत्तम, अनिल बछाने व साइबर सेल के प्रआर जितेन्द्र राठौर एवं विक्रम की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में जिला शाजापुर पुलिस का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसमें थाना बेरछा टीम – निरीक्षक भरत किरार, ASI रघुनाथ राठौड़, HC हेमेंद्र सोलंकी, HC पिंकू यादव, HC रामपाल राठौड़, चालक शैलेंद्र तोमर तथा थाना मक्सी टीम – SI अरविंद तोमर, HC राजेश पटेल, आरक्षक चंद्रशेखर की सराहनीय भूमिका रही है|

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) ने संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई उत्कृष्ट कार्यवाही हेतु नगद इनाम दिए जाने की घोषणा की है|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!