
नगर में पंचकल्याण महोत्सव निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, इस हेतु प्रतिदिन हो रही है भक्तांबर मंडल विधान की पूजा।
माला संजय गदीया परिवार द्वारा की गई भक्तांबर मंडल विधान की पूजा।
8 मार्च से प्रारंभ मंडल विधान की पूजा 4 अप्रैल तक प्रतिदिन होगी।
खंडवा। नगर में बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में जयपुर से निर्मित होकर लाई गई भगवान मुनिसुब्रत एवं भरत भगवान की प्रतिमा विराजमान करने के लिए 11 अप्रैल से 16 में तक मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के ससंध सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आयोजित होने जा रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि पंचकल्याणक का भव्य आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो इस हेतु महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक 8 मार्च रविवार से 4 अप्रैल तक सुख शांति प्रदायक
*श्री भक्तामर मंडल विधान*
का आयोजन चल रहा है। सुनील जैन ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग श्रद्धालु परिवार द्वारा मंडल विधान की पूजा की जा रही है। शनिवार को अनमोल की शादी के उपलक्ष में माला संजय गदिया परिवार द्वारा श्री भंक्तामर का पाठ का आयोजन भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, प्रकाश गदिया, सचिन, संजय, अजय गदीया, हिना दीपेश जैन सोनकच्छ हैदराबाद बंटी नीरज बैनाडा सहित मातृशक्ति ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना की।




