
कार्यकर्ता तब सक्षम बनता है जब वह प्रशिक्षित होता है, ,,सेवादास पटेल,,
कुशाभाउ ठाकरे मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को हुआ समापन।
खंडवा। भाजपा की सफलता का आधार हमारे समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता होते हैं, प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और निष्ठा का संचार करना होता है। पूरे देश में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं चुनाव की तैयारी को लेकर पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान चल रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से संगठन को शक्ति और दिशा मिलती है, भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा का सशक्त प्रतिनिधि होता है। पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र के साथ देश के कई प्रांतो में विकास करने वाली भाजपा की सरकार मौजूद है। खंडवा जिले में प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया जा रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कुशा भाई ठाकरे मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का आज समापन हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता तपन डोंगरे ने की एवं मुख्य वक्ता सेवादास पटेल रहे। श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य
पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाना है। वर्ग का जो स्लोगन ,,सक्षम कार्यकर्ता, सशक्त संगठन,, से ही स्पष्ट होता है, यदि संगठन को सशक्त बनाना है तो कार्यकर्ताओं को सक्षम बनना होगा, और कार्यकर्ता तब सक्षम बनता है जब वह प्रशिक्षित होता है, इस अवसर पर समस्त उपस्थित सदस्यों का सम्मान भी मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव एवं अतिथियों द्वारा किया गया। अंतिम दिन कार्यक्रम का संचालन दीप सिंह झाला ने किया अंतिम सत्र का आभार मंडल महामंत्री मनीष सारसर ने माना एवं राष्ट्रगीत के साथ इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का विधिवत समापन हुआ दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन पर पूरे सत्रों का संयुक्त आभार यशदीप चौरे ने माना।
अंतिम दिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव राजेश तिवारी,संजय सिंह राणा, सुनील जैन, कपिल अग्रवाल,हेमंत माहेश्वरी,शक्ति अटवाल,तजेंद्र बाथम,सोनू इंघे ममता बोरसे ,पिंकी राठौर सीमा यादव ,अंजली चौहान,अनिता शर्मा,प्राची टुटेजा,रजनी बोराना,जानकी अग्रवाल,मंजू यादव,संध्या पांडेय,सोहन मालवीय,नितिन यादव,रवि यादव,धर्मेंद्र सिंह चौहान,विजय महाजन,भावेश बिल्लौरे,श्रृंगी उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



