
*सद्भावना मंच द्वारा पूर्व संध्या पर एक शाम किशोर के नाम*
खंडवा, गौरव दिवस पर किशोर दा के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सद्भावना मंच द्वारा एक शाम किशोर के नाम सुर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गायकों ने उनके लोकप्रिय गाने गाकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर योगेश गुजराती, विजया द्विवेदी,सुनील सोमानी, अशोक जैन, कैलाश शर्मा,सौरभ गुप्ता,अशोकपारवानी, अजय मंडलोई, जी डी सराफ, मनीष गुप्ता,धीरज नेगी,त्रिलोक चौधरी, गायकों ने किशोर दा के जाने माने गाने गाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर गायकों के साथ ही मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनन्द तोमर, सुरेन्द्र गीते, राधेश्याम शाक्य,गणेश भावसार,सुभाष मीणा,मुरली कोडवानी, एवं श्रोता आदि भी मौजूद थे।








