
पार्श्व गायक मुंबई जाली मुखर्जी होंगे किशोर गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित।

किशोर प्रेरणा मंच नगर निगम प्रशासन के सहयोग से आज मुंबई के कलाकारों द्वारा किशोर नाईट आयोजन।
तीन ग्रुप में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता संपन्न विजेता पुरस्कृत होंगे किशोर नाइट मे।
खण्डवा।। देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा का जन्मोत्सव सोमवार 4 अगस्त को पूरे शहर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा देशभर की गायन के क्षेत्र में रुचि रखने वाली प्रतिभाओं के लिए तीन ग्रुपों में गायन प्रतियोगिता के आयोजन शानदार गीतों के साथ संपन्न हुआ। साथ ही प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार 4 अगस्त को किशोर नाइट एवं किशोर सम्मान कार्यक्रम पुरानी अनाज मंडी में शाम 7:00 बजे आयोजित होगा। इस वर्ष के लिए गए निर्णय अनुसार प्रेरणा मंच द्वारा किशोर गौरव सम्मान 2025 के लिए पार्श्व गायक जाली मुखर्जी का चयन किया गया। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया की गायन प्रतियोगिता का शानदार मुकाबला गौरीकुंज में शनिवार देर रात संपन्न हुआ। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा 4 अगस्त अगस्त को नगर निगम प्रशासन के सहयोग से किशोर दा की समाधि स्थल पर प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक दूध जलेबी का भोग लगाकर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें देशभर से आए किशोर प्रेमी जनप्रतिनिधि किशोर दा को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 7:00 बजे पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किशोर नाईट के साथ देश के प्रसिद्ध गायक कलाकार जाली मुखर्जी को बंसल परिवार के सहयोग से किशोर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा वह अवसर पर अपने गीतों की प्रस्तुति भी देंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा द्वारा गायन के क्षेत्र में योगदान हेतु गायन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए किशोर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गत वर्ष यह सम्मान मिलनसिंह को दिया गया था।इस वर्ष किशोर गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले मुंबई के पार्श्व गायक जाली मुखर्जी ने गायन के क्षेत्र में अनेको फिल्मों में अपने गायन की प्रस्तुति दी है। 4 अगस्त शाम 7 बजे से पुरानी अनाजमंडी में आयोजित किशोर नाईट में पार्श्व गायिका अमृता देवेलकर,वाईस ऑफ किशोर गायक हिम्मत कुमार पंड्या,आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गायक उमेश कुमार गायकवाड़ रॉक स्टार म्युजिकल इंटरटेनमेंट बैंड मुंबई के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे। किशोर नाईट में एंकरिंग प्रसिद्ध उदघोषक प्रदीप जैन करेंगे।किशोर नाईट के गरिमामय आयोजन में पार्श्व गायक जाली मुखर्जी को सम्मान पट्टिका व 1 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा मुख्य प्रायोजक बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित वाईस ऑफ खण्डवा तीन ग्रुपो के विजेताओं को किशोर नाइट में पुरस्कृत भी किया जाएगा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला,सचिव नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये,आशीष चटकेले, प्रवक्ता सुनील जैन ने जिले एवं शहर वासियों से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।








