
2 दिवसीय मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
—
खण्डवा//
कृषक कल्याण वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन अंतर्गत दो दिवसीय मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन नवीन अनाज मण्डी खण्डवा में किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय विभागो एवं निजी कृषि आदान कंपनियों के प्रदर्शनी और स्टॉल लगाये गए। मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन कर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गोड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी श्री सुदेश वानखेड़े ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री श्रीराम चौधरी के अलावा उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री ए.एस. सोलंकी एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
मिलेट मेला एवं कृषक सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उप संचालक कृषि श्री यादव ने इस अवसर पर राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन के संबंध में कृषको को जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिको द्वारा तकनीकी सत्र अंतर्गत मिलेट फसल एवं तिहलन फसल के उत्पादन एवं उपयोगिता के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में कृषको से ई-टोकन, नरवाई प्रबंधन से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले कृषको को पुरूस्कार वितरित किये गए । कार्यक्रम के अंत में श्री ए.एस. सोलंकी परियोजना संचालक आत्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि यह 2 दिवसीय मिलेट मेला मंगलवार 17 मार्च को भी जारी रहेगा।












