ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत 16 मार्च को खंडवा में 2 स्थानों पर लगेंगे शिविर

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत 16 मार्च को खंडवा में 2 स्थानों पर लगेंगे शिविर

खण्डवा//“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत खण्डवा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 25 से 28 के नागरिकों के लिए गौशाला चौराहे पर शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 34, 37, 38 व 46 के नागरिकों के लिए सिंधी धर्मशाला में भी शिविर आयोजित होंगे। ये सभी शिविर प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!