
जिले के समस्त थानों क्षेत्रों में नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरुरी” के संबंध मे जानकारी प्रदान कर शपथ दिलाई गई
सोशल मीडिया पर नशे से पीड़ित व्यक्ति द्वारा नशा छोड़ने की मोटिवेशनल स्टोरी को प्रसारित कराकर व हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करवाकर जागरूक किया
खंडवा, 22 जुलाई 2025
मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थो के बढ़ते उपयोग ने समाज के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। नशे की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को इस समस्या से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी जन-जागरुकता अभियान दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक “नशे से दूरी है जरुरी” विशेष अभियान के रुप में चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उपदेश्य समाज के हर वर्ग को ड्रग्स के गंभीर दुष्परिणामों के बारे मे जागरूक करना है।
जिला खंडवा मे नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान को सफल बनाने के लिए दिनांक 22.07.25 को पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी जागरूकता अभियान “नशे से दूरी हैं,जरूरी” के अष्टम दिवस के क्रम में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज राय के कुशल निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी व अति पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारनेकर के मार्गदर्शन मे जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों मे जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना छैगांव माखन के जनपद पंचायत में पुलिस विभाग और उदय संस्था ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को नशा मुक्ति अभियान पर सत्र दिया इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल चौहान ने नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर जानकारी प्रदान की साथ ही शपथग्रहण और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सदस्यता के दायित्व और जिम्मेदारी बताते हुए 87 सदस्यों को आईडी कार्ड वितरण किये, कार्यक्रम का संचालन राजू ओसवाल ने किया, कार्यक्रम में उदय संस्था से लखन बरोले रूखमणी राजपूत नारायण विरले उषा कुशवाहा और ग्राम रक्षा समिति के कुल 129 सदस्यों ने भाग लिया, थाना प्रभारी छैगाँव माखन निरीक्षक विक्रम धार्वे ने शॉर्ट विडियो के माध्यम से नशे से समाज में हो रही समस्याओं की जानकारी दी, डाक्टर रोहन सिंह कुशवाह ने नशा छोड़ने और उपचार को लेकर जानकारी दी थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार ने राहवीर योजना के बारे में बताया।
नशा-मुक्ति जन-जागृति विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों मे बैनर, पेम्पलेट, रैली, सोशल मीडिया पर नशे से पीड़ित व्यक्ति द्वारा नशा छोड़ने की मोटिवेशनल स्टोरी को प्रसारित, हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर से विद्यार्थियों एवं युवाओ को नशे के प्रति जागरूक किया गया। थाना हरसूद अंतर्गत आम चौराहा एवं बाजार में जाकर, नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है एवं हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कराये जा रहे है| चौकी आशापुर क्षेत्र के ग्राम मदनी ग्राम पंचायत पर एकत्रित कर नशे से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया व मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना देने की जानकारी के संबंध में बताया गया| चौकी पुनासा क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रिचफल में बच्चों व स्कूल स्टाफ को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव एवं नशा न करने की जानकारी देकर जागरूक किया गया, साथ ही मादक पदार्थ बेचने संबंधी जानकारी मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना देने का बताया व स्कूल के 100-150 बच्चों एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। थाना नर्मदानगर अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विधालय ग्राम मोहना में बच्चो को नशा मुक्ति के संबंध में जागरुक कर शपथ दिलायी गयी व हस्ताक्षर करवाये गये। थाना खालवा हायर सेकेंडरी स्कूल मालगांव में नशे से है दूरी जरूरी अभियान के तहत मालगांव हायर सेकेंडरी स्कूल में बालक बालिकाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। थाना पिपलोद अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल ग्राम राजगढ़ में विद्यार्थियों को तथा स्कूल स्टाफ कुल संख्या 150 को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। महिला थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई स्लम एरिया खंडवा में आमजनों को नशे से दुरी है जरुरी अभियान के तहत बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी व शपथ दिलाई गयी। थाना किल्लोद के ग्राम बलिया पुरा में नशा मुक्ति के संबंध में उक्त जानकारी प्रदान की गई। थाना पधाना से नशे दूरी है जरूरी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर द्वारा नशे से दूरी है जरूरी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया एवं शासकीय मादक पदार्थ एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी’ के संबंध में जानकारी दी गई एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। थाना मुंदी के ग्राम पंचायत बांगरदा मे नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गयाएवं जागरूक किया गया एवं नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। चौकी करौली में नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे मे बताया गया मादक पदार्थ बेचने संबंधी जानकारी मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने एवं नशे की लत से दूर रहने के संबंध में पुलिस द्वारा एक अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” इस अभियान के तहत सभी को विस्तृत जानकारी दी गई। नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी को नशा न करने एवं समाज को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।











