ताज़ा ख़बरें

बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

खास खबर

बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
खंडवा 22 जुलाई, 2025 –
 बच्चों में होने वाली बीमारियों की पहचान और उनके त्वरित उपचार के लिए जिले में स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान का पहला चरण मंगलवार से प्रारंभ हो गया। यह अभियान 16 सितंबर तक जारी रहेगा। दस्तक अभियान का शुभारंभ पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने ग्राम डोंगरगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया।
इसके अलावा ग्राम सिहाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रक्षा बाई, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति मालाकार, सरपंच श्रीमति कोकिला चौहान ने भी बच्चों को दवा पिलाई। सिहाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे दस्तक अभियान के तहत अपने 5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत की जांच कराएं। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, आशा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि दस्तक अभियान के दौरान 5 वर्ष तक के सभी बच्चों में गंभीर कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया, डिहाइड्रेशन, जैसी बीमारियों के त्वरित उपचार एवं आवश्यकता अनुसार रेफर करने के साथ साथ विटामिन ए की खुराक भी दी जायेगी। अभियान के दौरान बच्चों को ओ.आर.एस. पैकेट व जिंक टेबलेट का वितरण भी किया जायेगा, जिससे कि शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास के संयुक्त दल भ्रमण करेंगे। इन दलों में एन.एन.एम. आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगी, जो कि 5 वर्ष तक के बच्चों को आगंनवाड़ी केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!