ताज़ा ख़बरें

जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत स्कूल एवं कालेजों मे चलाया गया जागरूकता का कार्यक्रम

जिले के सभी स्कूल व कॉलेज के बच्चों को नशा से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत स्कूल एवं कालेजों मे चलाया गया जागरूकता का कार्यक्रम
जिले के सभी स्कूल व कॉलेज के बच्चों को नशा से दूर रहने की
दिलाई गई शपथ
खंडवा, 16 जुलाई 2025 मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थो के बढ़ते उपयोग ने समाज के लिए एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। नशे की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को इस समस्या से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी जन-जागरुकता अभियान दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक “नशे से दूरी है जरुरी” विशेष अभियान के रुप में चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उपदेश्य समाज के हर वर्ग को ड्रग्स के गंभीर दुष्परिणामों के बारे मे जागरूक करना है।
जिला खंडवा मे नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान को सफल बनाने के लिए दिनांक 16.07.25 को पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी जागरूकता अभियान “नशे से दूरी हैं,जरूरी” के द्वितीय दिवस के क्रम में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज राय के कुशल निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी व अति पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारनेकर के मार्गदर्शन मे जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत स्कूल एवं कालेजों मे जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया।
जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थान डॉ सीवी रमन कालेज में आयोजन किया गया जागरुकता कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी अनिल सिंह चौहान एवं निरीक्षक विक्रम धार्वे थाना प्रभारी छैगाँव माखन द्वारा छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया नशे की आदत से कैसे बचे, सावधान रहने को लेकर विस्तार से प्रबोधन किया गया साथ ही नशा मुक्ति से जुड़ी सहायता मानस हेल्प लाइन 1933, 14446, नेशनल सुसाइड हेल्प लाइन 14416, मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विभाग 7049100785 की जानकारी भी साझा की गई व सूचना देकर समाज को नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा नशे की हर आदत से दूर रहने व व्यसन में पड़े लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। छात्र छात्राओं के प्रश्नों व जिज्ञासा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी ट्रैफिक ऐक्सिडेंट व नशे से होने वाली असमय घटना व पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझाया गया तथा वहां के प्रोफेसर द्वारा भी दैनिक जीवन में और अपने आसपास नशे से होने वाले सामाजिक नुकसान के प्रति सजग किया गया। 150-200 से अधिक छात्र छात्राओं व शिक्षक गणों की प्रेरणादाई उपस्थिति रहीं। सभी ने “हमारा यह संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। छात्र छात्राओं ने “नशे से दूरी हैं जरूरी” जागरूकता पैंपलेट चस्पा कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
नशा-मुक्ति जन-जागृति विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों मे बैनर, पेम्पलेट के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओ को नशे के प्रति जागरूक किया गया। थाना मोघट रोड के आनंद नगर मे CM राईज स्कूल मे 150 छात्रो को एवं थाना कोतवाली क्षेत्र पी. एम. श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुण्ड खंडवा मे नशा मुक्ति के बारे जागरूक किया गया। थाना धनगांव अंतर्गत टी आर पब्लिक स्कूल के लगभग 150 से 200 बच्चों को में नशा मुक्ति के बारे जागरूक किया गया। थाना नर्मदानगर अंतर्गत संत आगस्टिन स्कूल में नशा मुक्ति के बारे जागरूक किया गया। थाना मूंदी अंतर्गत सांदीपनी विद्यालय मे, थाना पिपलोद अंतर्गत सिंगोट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 250-300 छात्रों को, बीड चौकी थाना मूंदी नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे एवं थाना जावर के ग्राम अमलपुरा मे शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चो को थाना पदमनगर के अंतर्गत ग्राम बोरगाव उच्चतर माध्यमिक विधालय मे, चौकी पुनासा लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल के 150-200 बच्चों को, थाना किल्लौद अंतर्गत मॉडल स्कूल गुरावा मे, महिला थाना के द्वारा एस. एन. कॉलेज खंडवा में कॉलेज के बच्चों को, चौकी करौली अंतर्गत शास. माध्य. शाला करोली में लगभग 40से 50 बच्चों को, थाना पंधाना क्षेत्र में कृष्ण एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंधाना मे, थाना खालवा के संदलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में, थाना हरसूद अंतर्गत अरिहंत पब्लिक स्कूल हरसूद में 500-600 विद्यार्थीओ को एवं चौकी आशापुर द्वारा जोगी बेड़ा आशापुर स्थित शासकीय हाई स्कूल में मादक पदार्थों के सेवन न करने और मादक पदार्थ बेचने संबंधी जानकारी मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने एवं नशे की लत से दूर रहने के संबंध में पुलिस द्वारा एक अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” इस अभियान के तहत सभी को विस्तृत जानकारी दी गई। नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी को नशा न करने एवं समाज को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!