ताज़ा ख़बरें

*केंद्रीय विद्यालय खंडवा में फायर सेफ्टी ड्रिल आयोजित — छात्रों को अग्नि सुरक्षा की दी गई जानकारी*

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता

*केंद्रीय विद्यालय खंडवा में फायर सेफ्टी ड्रिल आयोजित — छात्रों को अग्नि सुरक्षा की दी गई जानकारी*

खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय खंडवा में फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया, एवं फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की जानकारी दी गई।

ड्रिल में कुल 130 छात्र एवं स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फायर सेफ्टी ऑफिसर श्री कार्तिक जैन सहित अन्य निगमकर्मी भी मौजूद रहे जिन्होंने छात्रों को फायर सेफ्टी से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस ड्रिल का उद्देश्य विद्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन की तैयारी को सुदृढ़ बनाना और बच्चों में आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूकता लाना था।

नगर निगम खंडवा द्वारा भविष्य में अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी इस प्रकार की फायर सेफ्टी ड्रिल आयोजित करने की योजना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!