ताज़ा ख़बरें

*महापौर जी द्वारा पलाश के पत्तों से बने पत्तल-दोनों का वितरण कल नगर निगम परिसर में*

खबर नगर निगम से...

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️

*महापौर जी द्वारा पलाश के पत्तों से बने पत्तल-दोनों का वितरण कल नगर निगम परिसर में*

खण्डवा//गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा 09 जुलाई 2025, बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से नगर निगम परिसर में पलाश के पत्तों से बने पत्तल व दोने का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

यह वितरण उन आयोजकों को किया जा रहा है जो भंडारा या अन्य आयोजन कर रहे हैं। यह पहल माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में की जा रही है। नगर निगम द्वारा यह कदम प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उठाया गया है, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके और शहर प्लास्टिक मुक्त बन सके।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है, जिससे धार्मिक आयोजनों में पारंपरिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग हो सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!