
युवा पत्रकार ने की आत्महत्या
सांध्य दैनिक में करता था कार्य
पारिवारिक और पत्नी से विवाद की आशंका जताई जा रही?
इंदौर के युवा पत्रकार सांध्य दैनिक में काम करने वाले अमित पिता शेखर बोडाना ने परिवारिक विवाद के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सामाजिक सूत्रों ने यह जानकारी सूरज मेहता न्यूज चैनल को दी है। उसकी शवयात्रा आज दोपहर 1 बजे निवास स्थान समाजवाद नगर यातायात पुलिस थाने के पीछे से पंच कुईया मुक्तिधाम जायेगी। बताया गया है कि अमित ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। पत्नी और पारिवारिक विवाद भी हो सकता है खुदकुशी का कारण लेकिन अभी कुछ भी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अमित ने मृत्यु पूर्व आत्महत्या का कोई नोट लिखा है या नहीं यह भी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










