ताज़ा ख़बरें

अखिल भारतीय धा.माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र भाई टुवानी आज अल्प प्रवास पर आष्टा पधारे

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

खण्डवा//अखिल भारतीय धा.माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र भाई टुवानी आज अल्प प्रवास पर आष्टा पधारे इस अवसर पर स्थानीय झंवर परिवार निवास पर श्री आर.सी.गुप्ता ,अशोक जी झंवर, अनिल जी झंवर, संतोष जी झंवर, भाई अमित जी मूंदड़ा, अरविंद झंवर, अक्षय झंवर, सौरभ झंवर सहित परिवार के सभी सदस्यों द्वारा श्री वीरेंद्र टुवानी जी की आगवानी करते हुए साफा बाँधकर स्वागत किया । इस अवसर पर श्री टुवानी जी द्वारा समाज हित में भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष झंवर द्वारा किया गया तथा श्री अनिल झंवर द्वारा अल्प प्रवास के दौरान झंवर परिवार को दिए गए समय के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज हितार्थ योजनाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!