
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कटनी। -रेलवे स्टेशन के पास स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से पसरी गंदगी की खबर का असर देखने को मिला। मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यदि समय-समय पर नगर निगम द्वारा सफाई की जाती रहे तो क्षेत्र स्वच्छ और सुचारु रहेगा। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि आगे से इस तरह की लापरवाही नहीं दोहराई जाएगी और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थानीय दुकान दारो को हिदायत दी गयी की यहाँ पर गंदगी ना फैलाये अन्यथा जुर्माना किया जायेगा









