ताज़ा ख़बरें

धाकड़ माहेश्वरी समाज ने निकाली दादाजी की निशान यात्रा

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️*

खण्डवा//गुरुपूर्णिमा उत्सव पर श्री दादाजी के चरणों मे निशान अर्पित करने की प्राचीन परंपरा है जिसका निर्वहन आज भी हो रहा है।इसी के चलते पर्व से एक सप्ताह पूर्व से ही शहर में अलग अलग क्षेत्रो से दादाजी भक्त दादाजी नाम का स्मरण करते हुए दूरदराज से निशान अर्पित करने आ रहे है।ऐसे में स्थानीय भक्त भी पीछे नही है शनिवार को भी कई समाज संगठनों ने निशान यात्रा निकालकर दादाजी के चरणों में निशान अर्पित किये। समाज की उन्नति एवं उत्थान के लिये धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ,स्थानीय समिति,महिला संगठन व युवा संगठन के तत्वावधान में धाकड़ माहेश्वरी समाज ने भी हर्षोल्लास के साथ  दादाजी का जयकारा लगाते हुए व भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम के साथ श्री दादाजी को निशान अर्पित कर आशीर्वाद लिया और शहर व समाज की सुख समृद्धि की कामना की।इस धार्मिक यात्रा में समाज के पुरुष, महिला व बच्चों ने भी बढ़चढ़कर सहभागिता की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!