शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय में प्रवेश के अंतिम तिथि 15 जुलाई,
खंडवा।। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा की नगरी में वर्षों से शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय चल रहा है जिसमें विद्यार्थी संगीत के अलग-अलग हुनर प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर म.प्र. द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय, खंडवा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि डिग्री (स्नातक/स्नातकोत्तर)/डिप्लोमा (स्कूल स्तर) के अंतर्गत संगीत कला में गायन/तबला/कथक/हारमोनियम/सितार एवं ललित कला के अंतर्गत – चित्रकला विधाओं में वार्षिक तथा सेमेस्टर के प्रवेश प्रक्रिया आनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से प्रारंभ है। प्रवेश आवेदन पत्र एम.पी. आनलाईन के माध्यम से भरने की अंतिम तिथि में विश्वविद्यालय द्वारा वृद्धि कर 15 जुलाई, 2025 निर्धारित कर दी गई है।
इच्छुक विद्यार्थी प्रवेष लेने हेतु 15 जुलाई, से पूर्व महाविद्यालयीन कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।












