
अंतर्राष्ट्रीय संस्थान लायंस क्लब की माइक्रो कैबिनेट बनी इंद्रदीप कौर,
खंडवा।। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब 32 33 जी-1 25- 26 के लिए गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल द्वारा गठित नई कार्यकारिणी में लायन इंद्रदीप कौर को ट्रेनर और काउंसलर के रूप में माइक्रो कैबिनेट सदस्य नियुक्त किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लायन इंदरदीप कौर लायंस क्लब खंडवा ओजस की कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, पिछले 22 वर्षों से शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय हैं डॉक्टर कौर ओजस क्लब में ब्लड डोनेशन लॉन्ग टर्म कॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत कर इसे सक्रिय रूप से विस्तार देने का कार्य क्लब के साथ किया जा रहा है। उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवा कार्य विशिष्टतम कैरियर मार्गदर्शन, माता-पिता काउंसलिंग, युवाओं का सशक्तिकरण एवं मानसिक भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना हेतु प्रदान किया गया है नए दायित्व के लिए कौर ने आशस्त किया है कि वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपनी कर्तव्यों का पालन करेंगी समाज को जागरूक करने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से करेंगी माइक्रो कैबिनेट बनाए जाने पर गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल , लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, लायन राम जाट, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सिद्धार्थ बंसल एवम ओजस टीम ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की है।










