उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुजफ्फरनगर में बचपन की लव स्टोरी बना सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के भाई बने विलेन

मुजफ्फरनगर में बचपन की लव स्टोरी बना सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के भाई बने विलेन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की भोपा रोड पर मंगलवार को एक बचपन की प्रेम कहानी ने सड़क पर फिल्मी ड्रामे का रूप ले लिया। शिवपुरी निवासी शिवम और दिल्ली के उत्तमनगर की उसकी प्रेमिका की लव स्टोरी में उस समय बड़ा ट्विस्ट आया, जब युवती के भाई अचानक घटनास्थल पर पहुंच गए और बहन को जबरन कार में डालकर ले जाने लगे।प्रेमी शिवम और युवती ने विरोध करते हुए सड़क पर कार के सामने लेटकर रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन युवती के भाई कार लेकर फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर मौजूद लोगों के लिए किसी हिंदी फिल्म के सीन जैसा रहा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर पायाघटना की जानकारी मिलते ही नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि युवती बालिग है और उसने पुलिस को लिखित में अपने परिजनों के साथ जाने की सहमति दे दी, जिसके बाद उसे सौंप दिया गया।वहीं, प्रेमी शिवम का दावा है कि उसकी प्रेमिका चार दिन पहले ही दिल्ली से उसके पास आई थी और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। शिवम ने कहा, “हम दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अब हमें कोई अलग नहीं कर सकता।”भोपा रोड पर करीब एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। यह पूरा मामला नई मंडी थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने युवती की मर्जी के मुताबिक कार्रवाई की और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!