उत्तर प्रदेश

22 मई को पट्टी आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गविष्ठि यात्रा के तहत होगा भव्य स्वागत

पूज्य शंकराचार्य जी गौमाता की रक्षा और सनातन धर्म जागरण के उद्देश्य से प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं की यात्रा पर हैं

 

पट्टी, प्रतापगढ़ | त्रिलोक न्यूज़

प्रतापगढ़ / गोरखपुर से शुरू हुई 81 दिवसीय “गविष्ठि गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा” लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 22 मई शुक्रवार को पट्टी विधानसभा में आगमन होगा।

भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यात्रा के मध्यांचल संयोजक राजा सक्षम सिंह ‘योगी’ ने पट्टी के मूनलाइट कैफे में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूज्य शंकराचार्य जी गौमाता की रक्षा और सनातन धर्म जागरण के उद्देश्य से प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं की यात्रा पर हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि शंकराचार्य जी का पट्टी आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन और आशीर्वचन का लाभ लेने की अपील की।

22 मई का पूरा कार्यक्रम
1. सुबह रामपुर खास के भटनी गांव में स्वामी करपात्री जी की जन्मभूमि पर आगमन
2.  सदर विधानसभा अंबेडकर चौराहे पर स्वागत व आशीर्वचन, फिर बेल्हा देवी मंदिर दर्शन
3.  दोपहर 12 बजे: पट्टी बाजार के उड़ैयाडीह मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत
4.  पट्टी तहसील तहसील के सामने स्वागत व आशीर्वचन कार्यक्रम
5. इसके बाद बाईपास मार्ग से रानीगंज विधानसभा के लिए प्रस्थान, वहां भी भव्य अभिनंदन
6.  अंत में विश्वनाथगंज विधानसभा में कार्यक्रम के बाद बाबागंज के तोड़ी का पुरवा में रात्रि विश्राम

  1.  आयोजकों की अपील राजा सक्षम योगी और प्रदीप पांडेय ने सभी गौभक्तों व सनातन धर्मावलंबियों से पट्टी में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!