उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच नानपारा हाईवे पर धू-धू कर जली कार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चरसंडा माफी के पास नेशनल हाईवे पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!