राष्ट्रीय सेवा योजना की सी प्रमाण पत्र मौखिक परीक्षा का हुआ आयोजन
स्वयंसेवकों ने सामाजिक विषयों पर दिए प्रभावशाली उत्तर
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की जिला स्तरीय सी प्रमाण पत्र की मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से 24 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर अपनी प्रोजेक्ट फाइलें प्रस्तुत कीं और साक्षात्कार समिति के समक्ष प्रश्नों के उत्तर बेझिझक व आत्मविश्वास के साथ दिए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान ने स्वयंसेविका शा. महाविद्यालय बड़वाह की खुशी ठाकुर से विश्व पर्यावरण दिवस एवं स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उसने प्रभावशाली उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया। डॉ. वंदना बर्वे ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत को लेकर प्रश्न किया, जिसका उत्तर शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन की स्वयंसेविका भारती पटेल ने दिया कि यह योजना हरियाणा राज्य से प्रारंभ हुई थी।
साक्षात्कार के दौरान नारी सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। साक्षात्कार समिति में डॉ. ललिता बर्गे, डॉ. सुनैना चौहान, डॉ. राजेंद्र चौहान, डॉ. राजू देसाई, संजय कोचक, डॉ. ओ.एस. मेहता, डॉ. सुदामा ठाकरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश अवासे जिला संगठक अधिकारी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सावित्री भगौरे ने किया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान और जागरूकता को प्रदर्शित किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।
*सदभावना मंच में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे*
15 hours ago
उन्नत कृषक एवं सीड्स व्यवसायी महेश मालवीय का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर।
16 hours ago
किशोर कुमार को भारत रत्न देने की पूरे देश में उठी मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र।
16 hours ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामनगर में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न।
17 hours ago
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
17 hours ago
*खंडवा एनएसयूआई ने बेरोजगारी / पलायन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*
19 hours ago
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने दी शिक्षा का प्रेरक संदेश, MSW प्रथम वर्ष की परीक्षा में हुईं सम्मिलित।
20 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 08 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 01आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहन चालक के विरुद्ध, 209 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 262 वारंट एवं 330 समन्स किये गये तामिल।*
20 hours ago
गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिलाओं ने एक साथ योग अभ्यास किया