ताज़ा ख़बरें

नगर निगम सीमान्तर्गत ई-केवाईसी कार्य को शत- प्रतिशत पूर्ण करने उपायुक्त श्री गुप्ता नें किया संयुक्त दल का गठन निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी ( 26 जून ) – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा समय सीमा की बैठक में नगर निगम सीमान्तर्गत कराये जा रहे ई- केवाईसी कार्य में गति लाते हुए 30 जून तक पर्ण किये जानें के दिए निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम उपायुक्त श्री शेलेश गुप्ता द्वारा विशेष दल का गठन किया है। गठित दल में सेक्टर पर्यवेक्षक, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा को संलग्न कर डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क करते हुए लंबित ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। इस कार्य हेतु जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी को को नोड़ल अधिकारी तथा सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी को सहायक नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

वार्डवार दल गठित

 

 

उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम के 45 वार्डो मंे प्रत्येक वार्ड में ई-केवाईसी कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर निगम के ए.आरआई, सेक्टर पर्यवेक्षक, कम्प्यूटर आपरेटर को संलग्न किया जाकर दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस तरह वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक कुल 78 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 15 नगर निगम के ए.आरआई, 15 सेक्टर पर्यवेक्षक, 15 कंप्यूटर आपरेटर संलग्न कर दल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मुकेश राजपूत को बनाया गया है।

वहीं वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक 69 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 15 नगर निगम के ए.आरआई, 15 सेक्टर पर्यवेक्षक, 15 कंप्यूटर आपरेटर संलग्न कर दल प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक लवकुश तिवारी को बनाया गया है।

 

 

जबकि वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक 77 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 15 नगर निगम के ए.आरआई, 15 सेक्टर पर्यवेक्षक, 15 कंप्यूटर आपरेटर संलग्न कर दल प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश पांडेय को बनाया जाकर निर्धारित लक्ष्य अनुरूप ई-के.वाई.सी कार्य मंे प्रगति लाने के निर्देश दिए है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!