पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पड़ोसी युवक कमलेश गंगवार ने 13 जून की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में पीड़िता के घर में जबरन प्रवेश किया।आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोपी भागते समय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि 2 जून को भी आरोपी ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने उस मामले में केवल शांतिभंग में चालान कर समझौता करा दिया था। इस बार भी थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सीओ सिटी के हस्तक्षेप के बाद सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष पवन पांडे के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।







