
*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण*
*विभिन्न प्रजातियां के लगभग 200 पौधों का रोपण*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण*
*वोकल फॉर लोकल की शपथ ली*
खण्डवा*अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ मध्य प्रदेश की खंडवा इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का अभिनव आयोजन मां तुलसी हाईटेक सिटी इंदौर रोड पर शिव मंदिर और संभव नाथ जैन मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान पीपल, नीम ,आम ,बरगद ,चंपा ,सागवान, शीशम और भी कई प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाएं गए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी की प्रेरणा से खंडवा नगर में भव्य वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। खंडवा इकाई के विजय जैन, रोहित मेहता , चंद्र कुमार सांड,परिमल जैन , देव जैन , वाडीलाल पटेल ,विनय बागरेचा, अभय जैन, नवीस बोथरा, दीपांशु पटेल ,राजेश बोरा ,शीतल चौरडिया महेंद्र पटेल, राजू माली, दिनेश माली, अनिल इंगले आदि के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। पौधारोपण करने के पश्चात भारत के प्रधानमंत्री के आव्हान पर स्वदेशी वस्तु अपना कर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार संबंधी “वोकल फॉर लोकल” की शपथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय जैन द्वारा दिलाई गई इस दौरान समस्त पदाधिकारी गण और समाज जन उपस्थित रहे।*











