ताज़ा ख़बरें

*पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण ही समाधान है, ,,प्रवीण शर्मा अध्यक्ष न्यायपीठ,,

खास खबर

*पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण ही समाधान है, ,,प्रवीण शर्मा अध्यक्ष न्यायपीठ,,

एक पेड़ मां के नाम के तहत पिपलिया तार में किया गया पौधारोपण,

खंडवा ।। बाल कल्याण समिति के द्वारा माध्यमिक विद्यालय पिपल्या ताहर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागृति के लिए किया गया पौधारोपण

, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ के कारण आज पृथ्वी का संतुलन बिगड़ चुका है इस संतुलन को बनाए रखने के लिए हम सब का दायित्व है कि एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करें, इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है, ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए आज बड़े स्तर पर पौधारोपण करने की आवश्यकता है, शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपल्यातहार के इको क्लब द्वारा एक पेड़ मां के नाम 2.0 वृक्षारोपण अभियान, भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग एवं भारत सरकार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय में इको क्लब के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, शाला प्रभारी ब्रजपाल सिंह तंवर ने बताया कि जिसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान के उद्देश्य से युवा पीढ़ी को सतत विकास के प्रति संवेदनशील बनाने तथा प्रकृति को हरा भरा बनाने में सक्रिय भागीदार बनाने में मातृत्व की भावना का सम्मान करने एवं पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए माध्यमिक विद्यालय पिपल्यातहार के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अतिथि प्रवीण शर्मा अध्यक्ष न्यायाधीश बाल कल्याण समिति खंडवा के सहयोग से विद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए और विद्यार्थियों को स्थानीय एवं क्षेत्रीय प्रजातियां के पौधों और तकनीकी के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया, इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी हर्षा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आव्हान किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!