
महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किये गए,
खंडवा।। अंधाधुंध वृक्षों की एवं वनों की कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन काफी बिगड़ चुका है पर्यावरण की रक्षा के लिए आज बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम की आवश्यकता है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया है इसका मुख्य उद्देश्य है कि एक पौधा लगाकर उसे पुत्र की भांति बड़ा कर आने वाली पीढ़ी के लिए हम कुछ दे सके, पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूनम चंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस बनाकर कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम के आरम्भ में मोहित कोचले ने विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रदूषण सम्बन्धित जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए नवाचारों द्वारा प्रदूषण को रोकने और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम की वस्तुओं को लाने के लिये विद्यार्थियों को जागरूक किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दीपेश आर उपाध्याय ने पर्यावरण सरंक्षण के लिये पौधे रोपण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज शहरीकरण के कारण जंगल नष्ट होते जा रहे है,जिससे वर्षा में कमी आई है। ऋतुओं का क्रम अव्यवस्थित हो गया है।धीरे धीरे हानिकारक गैसों का दबाव बढ़ता जा रहा है,यह चिंता का विषय है। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को एक पेड़ लगाने की सलाह दी। प्रबन्धक सतीश पटेल वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाने के विषय मे बताया। उन्होंने कुछ सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी,जो इस विषय मे काम कर रही है। विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण सम्बन्धित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अगले क्रम में विद्यार्थियों से पर्यावरण सरंक्षण सम्बन्धित निबन्ध प्रतियोगिता करवाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री महावीर जैन ने विद्यार्थियों से परिसर को प्लास्टिक मुक्त करवाने की शपथ करवाई ,और परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का संयोजन डॉ रश्मि दीक्षित द्वारा किया गया।











