कटनीमध्यप्रदेश

*सूदखोरों के चुंगल में कन्हवारा की जनता, उधार देने के बाद कृषि भूमि हड़पने का मामला आया सामने*

*सूदखोरों के चुंगल में कन्हवारा की जनता, उधार देने के बाद कृषि भूमि हड़पने का मामला आया सामने*

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

कटनी. मध्य प्रदेश में समाज के कमजोर वर्गों के कृषि भूमि धारकों की उधार देने वालों के द्वारा भूमि हड़पने संबंधी कुचक्रों से मुक्ति दिलाने अधिनियम बनाया गया है या यूं कहे कि किसान की जमीन हड़पने वाले साहूकारों से पुनः जमीन वापिस लेने का कानून, पर इसका धरातल में कही कोई प्रचार प्रसार करने सरकार कोई उत्सुकता नहीं दिखाती है और इस जानकारी के अभाव में लोग साहूकारों के चंगुल में फंस जाते है और अपनी जमीन जायदाद सब खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला कटनी जनपद के कन्हवारा के बाजू से लगे गांव दिठवारा के सहसपुरा का है जहां कन्हवारा के साहूकार से पीड़ित रामानुज प्रताप सिंह ने कटनी कलेक्टर कार्यालय और एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 4 वर्ष पूर्व उसे अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत थी तब उसने कन्हवारा निवासी आशीष सुहाने पिता बैजनाथ सुहाने से पांच लाख रुपए में अपनी 4 एकड़ खेती वाली भूमि गिरवी रखने की बात कही तो पिता पुत्र ने कहा कि हम लोग जमीन गिरवी नहीं रखते है सीधे रजिस्ट्री करवाते है यदि पैसे चाहिए तो रजिस्ट्री करवा दो तब आशीष ने अपनी पत्नी के नाम से मेरे ही पांच लाख रुपए जो मैने उधार लिए थे उसी से रजिस्ट्री करवा ली और बोला कि जब मेरा पैसा ब्याज सहित जब भी वापिस करोगे तो अपनी जमीन वापिस ले लेना। ऐसा कहने के बाद मैने पांच लाख रुपए आशीष सुहाने से ब्याज 10 प्रतिशत में ले लिए थे। और जब में चार साल बाद उसके पास हिसाब करवाने गया और ब्याज सहित पैसा देने की बात उनके घर जाकर कही तो उन्होंने मुझसे 30 लाख की मांग की और मारपीट किए और बोले कि जब 30 लाख दोगे तभी जमीन वापिस होगी मैने रजिस्ट्री करवा ली है। और अब वह मेरी जमीन वापिस नहीं दे रहा है। आवेदक ने न्याय की गुहार कटनी कलेक्टर श्री दिलीप यादव के दरबार और कटनी एसडीएम श्री प्रदीप त्रिपाठी के कार्यालय में पहुंचाई है। अब देखने लायक होगा कि क्या कार्यवाही होती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!