ताज़ा ख़बरें

धाकड़ माहेश्वरी समाज ने श्री महेश नवमी के तीसरे दिवस पर पुरस्कार वितरण व अभिनन्दन समारोह आयोजित किया…

खास खबर

धाकड़ माहेश्वरी समाज ने श्री महेश नवमी के तीसरे दिवस पर पुरस्कार वितरण व अभिनन्दन समारोह आयोजित किया…
खण्डवा//माहेश्वरी पंचायत भवन शीतला माता मंदिर गली में अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति महेश नवमी महोत्सव मना रहा है जिसमें कार्यक्रम के तीसरे दिवस पर पुरस्कार वितरण,अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सम्मान में कांता देवी रमेश चंद्र सोमानी, मोहना देवी प्रभाकर गुप्ता, दमयंती देवी बालकृष्ण झवर, निर्मला देवी रमेश चंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में महेश सम्मान से यथार्थ भंसाली, हिमांशु महेश्वरी, अंकुर झवर, केशव झवर सम्मानित हुए और महेश शक्ति सम्मान शक्ति देवी चांडक को प्रदान किया गया साथ ही बोर्ड कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान हुआ इस अवसर पर स्थानीय समिति के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।आपको बता दे कि श्री महेश नवमी के चतुर्थ दिवस बुधवार को भगवान महेश की शोभायात्रा सांय के समय निकाली जायेगी जिसमें राजगढ़ का बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!