कटनीमध्यप्रदेश

*अंबेडकर वार्ड गायत्री नगर मार्ग में स्वतंत्र विचरण कर रहे गौवंशों को भेजा गया कांजी हाउस सुगम यातायात मुहैया कराने हांका गैंग सक्रिय*

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी  – नगर के सार्वजनिक मार्गो में स्वतंत्र रूप से विचरण करनें वाले घुमंतु गौवंशों को पकड़कर कांजी हाउस में भेजकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुगम बनानें के उद्धेश्य से निगम प्रशासन की हांका गेंग शहर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर सक्रियता से कार्यवाही कर रही है।

 

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी नें बताया कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपालन मंे निगम के स्वास्थ्य विभाग की हांका गेंग द्वारा नगर के सार्वजनिक मार्गो मे अभियान चलाकर घुमंतू गौवंशों को पकड़नें की कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को अंबेडकर वार्ड स्थित गायत्री नगर एवं अन्य मार्गो में हांका टीम द्वारा कार्यवाही की जाकर सार्वजनिक मार्गो में स्वतंत्र रूप से विचरण कर यातायात को बाधित एवं सफाई व्यवस्था को प्रभावित करनें वाले गौवंशों को वाहनों के माध्यम से अमीरगंज स्थित कांजी हाउस भेजने की कार्यवाही की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!