मुनि संघ का मंगल विहार आज नवकार नगर से सराफा धर्मशाला में,
खंडवा ।। मुनि श्री 108 आस्तिक्य
सागर जी एवं मुनि श्री 108 विनियोग सागर जी द्वारा कुछ दिनों से नवकार नगर स्थित मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन के साथ प्रवचनों के माध्यम से धर्म प्रभावना की जा रही थी। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आज 2 जुुन सोमवार को सुबह 6.00 बजे नवकार नगर से मुनी संघ
सेठी नगर , छात्रावास के दर्शन करते हुवे सराफा मंदिर के लिए विहार होगा। सुबह 8.30 बजे प्रवचन पोरवाड़ धर्मशाला में होंगे, सुबह 9.30बजे मुनि श्री की आहार चर्या कैलाश पहाड़िया, श्रीमति सुषमा प्रमोद जैन के निवास पर होंगी।











