
फ्री जल सेवा समिति द्वारा भामाशाह सम्मान किया
चौमहला। झालावाड़ जिले के चौमहला रेलवे स्टेशन पर फ्री जल समिति द्वारा विगत कई वर्षों से स्टेशन से गुजरने वाली कई रेल गाड़ियों पर समिति के सदस्यों द्वारा फ्री जल उपलब्ध कराकर यात्रियों को फ्री में ठंडा पानी पिलाया जाता है। इस निमित्त रेलवे के रूल्स रेगुलेशन द्वारा समिति को पानी अपने स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। जिसके बाद समिति के सदस्यों में मायूसी छा गई। वहीं समिति अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि चौमहला कस्बे के भामाशाह एवं पूर्व राज परिवार के वंशज राव हेमचंद सिंह झाला को इस निमित्त जानकारी मिली तभी उन्होंने अविलंब अपने निजी कुएं से समिति को निजी पानी की मोटर लगाकर फ्री में पानी उपलब्ध कराया। जिससे रेल यात्रियों को फ्री जल सेवा समिति द्वारा भीषण गर्मी ठंडा पानी पिलाया जा रहा है। इस नेक काम के लिए फ्री जल समिति द्वारा रविवार को कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर भामाशाह राव हेमचंद्र सिंह झाला (पूर्व सरपंच कुंडला) एवं रविराज सिंह झाला का साफा पहनकर एवं माल्यार्पण कर शाल व श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया। तथा इस नेक कार्य हेतु समिति ने राज परिवार का आभार जताया। साथ ही समिति द्वारा प्रीति भोज का आयोजन भी किया जिसमे समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान फ्री जल सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश निगम, ओमप्रकाश निगम समरथमल भंडारी, बृजमोहन पंजाबी, दिलीप जैन बबलू, तिवारी, ललित कुमार नीमा, विनोद जैन, दुलीचंद प्रजापति , इस्माइल मंसूरी, शंकर सिंह, सज्जन , गोवर्धन सिंह, शंभू सिंह, करण सिंह, पंकज गुप्ता, राहुल पासी, भव्य गुप्ता,कालू हिंदू, लोकेश मीणा, राहुल मालवीय, पंकज डोसी,प्रशांत सोनी, भोला टेलर, श्याम खमोरा,मनीष पासी, सुनील वर्मा, लकी पंजाबी, लक्ष्य पंजाबी, आशुतोष बैरागी,मनोहर मोदी, यानेश पासी ,अमित पासी रोशन मीणा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।







