ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आज शनिवार को विकासखंड बाजाग के ग्राम पंचायत पिपरिया में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।

आज शनिवार को विकासखंड बाजाग के ग्राम पंचायत पिपरिया में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन और प्रशासन आपके द्वार की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आम जनता की समस्यायों का निराकरण हेतु

जनकल्याणकारी शिविर ग्राम पंचायत पिपरिया जनपद पंचायत बाजाग में आयोजित किया गया।

जनशिविर में जन समस्या निवारण के लिए सभी ग्रामीण आमजन शामिल हुए,ग्रामीणजन ने राजस्व मामलों से सम्बंधित समस्या से अवगत कराया,जिन पर गंभीरता से कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने आज गांव में कैंप लगाकर समस्त जिला अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की समस्या का निराकरण किया गया । बाकी शेष समस्याओं को शीघ्र निराकरण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया । स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर टीम के द्वारा ग्रामीणों का आवश्यक जांच कर इलाज करते हुए दवा वितरण की,कृषि विभाग,पी एच ई, उद्योग विभाग वन विभाग,राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग,आयुष विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग सहित समस्त विभागों के द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास किया और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इस कल्याणकारी शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवागन ,श्रीमती सरिता पट्टा सरपंच ,तहसीलदार भरत सिंह , जनपद पंचायत सीईओ एस के धुर्वे,

डॉ संतोष परस्ते, डॉ रमेश मरावी, राधिका कुशरो दीपक आर्मो, पेसा एक्ट अध्यक्ष भागूलाल बैगा, जनपद सदस्य अमित सिंह , इंद्रजीत सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसमस्या निवारण कैंप में सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम रामबाबू देवागन ने कहा कि सभी किसानों की जमीन का सीमांकन, नामांतरण, बटवारा पट्टा वितरण, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं मोबाइल के द्वारा धोखाधड़ी होने से बचाव हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और लोगों को बताया कि आप लोग किसी भी मध्यस्थ से बचें,अपनी जमीनों को मत बेचिये,किसी भी कागज पर अंगूठा बिना पढ़े या अपने लोगों से पढ़ाया बगैर किसी भी पेपर पर अंगूठा मत लगाइए।जिला प्रशासन आपकी हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। आप लोग भी बराबर सतर्क रहें। ताकि भविष्य में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शिविर में मौजूद ग्रामीण लोगों ने सड़क और पानी पीने की समस्या मांग रखी, जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार ने सम्बंधित अधिकारीयों को समस्या का शीघ्र कारण करने के निर्देश दिए और सुदूर टोला से पिपरिया ग्राम तक ग्रेवल रोड बनाने के निर्देश दिए। विधायक श्री मरकाम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के द्वारा हर गरीब को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन आपकी समस्या का निराकरण शीघ्र करेगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को स्कूल भेज कर पढ़ाया जाए ताकि शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, पढ़ने लिखने से स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे नौकरी मिलेगी आपके जीवन में परिवर्तन आएगा।प्रशासन आपके द्वार की अवधारणा के तहत शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं को निराकृत किया गया।

Show More

One Comment

  1. जयकृत सिंह खंगारोत ने नेशनल चेम्पियनशिप कोलापुर महाराष्ट्र मे जीता मैडल और अपने पिता जय सिंह खंगारोत एवं गुरु नक़वी का नाम रोशन किया

    टोंक जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन (IPF )सचिव एवं सरदार शक्ति जिम फिटनेस कोच सिकन्दर नक़वी ने बताया की राजस्थान स्टेट एवं (IPF) इंडिया पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन मान्यता प्राप्त एसोसिएशन 20 मई से 25 मई को नेशनल चेम्पियनशिप कोलापुर महाराष्ट्र मे पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई इस प्रतियोगिता मे जयकृत सिंह ने ब्रोंज मेडल जीता खिलाडी महाराष्ट्र से लौटने पर एसोसिएशन पद अधिकारीयों ने ख़ुशी मनाई और बधाईया दीं टोंक जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन संरक्षक साजिद अली नक़वी पहलवान एवं राष्ट्रीय 7 स्टार गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाडी मुशताक अली नक़वी पहलवान राजस्थान स्टेट IBBF बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सचिव एवं नेशनल जज उमर नक़वी टोंक जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अब्दुल गफूर शेरा कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार योगी सह.सचिव
    न्यू एस.एन.फिटनेस जिम (मालपुरा) सन्नी कुमार मांधिवाल उपाध्यक्ष नेशनल हेल्थ क्लब (निवाई) राकेश शर्मा एस. एन. जिम ऑनर( मालपुरा )नाथू लाल मीणा उपाध्यक्ष एवन फिटनेस जिम( देवली) तोसीफ अली आर्म रेसलिंग अध्यक्ष मकसूद बुलंद आर्म रेसलिंग सचिव जसवंत सिंह
    जिला ओलम्पिक संघ सचिव मुमताज़ राही अंतर्राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर साजिद अहमद जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष सईद खान अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन भारत एवं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष खलील उर्र रहमान
    मास्टर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन सचिव केसरअहमद ने उज्जवल भविष्य की मनोकामनाएं की

Back to top button
error: Content is protected !!