एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिन शासन स्थापना दिवस पर आज होगा घंटाघर स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण,
खंडवा ।। जैन शासन स्थापना दिवस हर वर्ष वैशाख शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 8 मई गुरुवार को है. समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा युवक महासंघ के तत्वाधान में 8 मई गुरुवार को 9:30 बजे घंटाघर स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर जिन शासन स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, सुनील जैन ने बताया कि यह दिन जैन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन भगवान महावीर ने अपने प्रथम गणधर को दीक्षा प्रदान कर जैन धर्म की स्थापना की थी.
विस्तार से इस दिन को जिन शासन की स्थापना के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि यह वह दिन है जब भगवान महावीर ने अपने धर्म का औपचारिक रूप से प्रचार शुरू किया था,समाज के विजय जैन, रोहित मेहता, नवीस बोथरा, अभय जैन,राजकुमार बोथरा,राजेश वोरा,शीतल चौरडिया ने सभी समाज जनों से आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











