
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
अवैध गोवंश परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
दो वाहनों से कुल 7 नग गोवंश जप्त
खंडवा, 07 मई 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा अवैध गोवंश परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके पालन में रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक लोडिंग रिक्शा तीन पहिया एमपी 12 एल ए 2271 में गोवंश ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भर कर महाराष्ट्र वध हेतु ले जा रहे हैं की सूचना पर चौकी देशगांव प्रभारी नंदराम वासुरे को उक्त सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ तोड़नी गांव के पास इंदौर इच्छा हाईवे पर तीन पहिया रिक्शा को रोक कर चेक करने पर उसमें ठूस ठूस एवं क्रूरता पूर्वक एक बैल और तीन केड़े कुल 04 गोवंश को ले जाते देशगांव चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नंदराम वासुरे द्वारा आरोपी सुनील पिता राधेश्याम निवासी बखरगांव थाना धनगांव के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया ओर न्यायालय पेश करने न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।
इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन एमपी 12 zc 8957 में भी तीन बैलों को ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरकर महाराष्ट्र वध हेतु ले जाते हुए पकड़ा, रात्रि का फायदा उठाकर आरोपी मौके का फायदा लेकर जंगल की ओर भाग गया, आरोपी की तलाश की जा रही है। फरार वाहन चालक आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद किया गया। इस प्रकार चौकी देशगांव के पुलिस द्वारा रात्रि कुल 7 गोवंश को वध के लिए ले जाते पकड़ा, दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4,6,9 म. प्र. गोवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।







