पीलीभीत में बुधवार को दोपहर 1:15 बजे शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आपातकालीन सायरन की आवाज गूंजी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ पड़ी। पता चला कि एक धमाका हुआ है। स्कूल के एक हिस्से में आग भी लगी है। प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुट गई। पुलिस टीम ने आनन फानन घायलों को बाहर निकाला। अन्य बच्चों को भी बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य टीम भी पहुंच गई। घायलों का इलाज किया गया। अफरातफरी के बीच सभी को सुरक्षित निकाला गया। स्थिति कंट्रोल की गई। यह मौका था आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास का। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य और फायर ब्रिगेड टीम ने बुधवार को मॉक ड्रिल से अपनी तैयारियां परखी। मॉक ड्रिल का आयोजन डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अभिषेक यादव की देखरेख में हुआ। एएसपी विक्रम दहिया, एडीएम ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सीएमओ डॉक्टर आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास में धमाके के बाद स्कूल में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना, घायलों का रेस्क्यू, इलाज, आग की घटना पर नियंत्रण का अभ्यास किया गया। बच्चों और आमजन को आपात स्थिति के समय बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। पुलिस फोर्स ने शहर में भी रूट मार्च किया है।
पीलीभीत में मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही मैदान में लेट गए छात्र... पुलिस ने संभाला मोर्चा, दमकल ने बुझाई आग
बोधगांव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
5 hours ago
पांच माह की तपस्या की पूर्णाहुति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक छाया मोरे ने लिया संतों का आशीर्वाद।
6 hours ago
ग्राम टीठिया जोशी में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवं ग्राम बेड़ियाव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे
6 hours ago
विद्यार्थियों की शिकायत पर एक्शन में विधायक छाया मोरे, अधिकारियों संग किया शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।
6 hours ago
*सायबर अपराधों की रोकथाम व आम जनमानस को अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किए जाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय “SAFE CLICK 2.0” अभियान का जिला खण्डवा में हुआ शुभारंभ*
6 hours ago
*सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*
6 hours ago
*सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*
6 hours ago
महापौर अमृता यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण। अगस्त में होगा शुभारंभ।
7 hours ago
कर्मवीर विद्यापीठ बंद करने की तैयारी पर कांग्रेस का विरोध, खंडवा की अस्मिता और विरासत बचाने की उठी आवाज”
9 hours ago
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नही, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला