
सत्य व अहिंसा के प्रतिक श्री सैन जी महाराज की 725 वी जयंती पर विशाल शोभायात्रा
चौमहला झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे मे आज परगना सेन समाज के तत्वाधान में सत्य अहिंसा के प्रतीक श्री सेन जी महाराज की 725 वी जयंती पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली। आपको बता दे की सेन समाज द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर से सेन जी महाराज की शोभायात्रा अभिषेक व पूजा अर्चना से साथ वनेश्वर महादेव मंदिर से होते हुई निकली। शोभायात्रा में समाज की पुरुषों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा मे लोगो द्वारा केसरिया पगड़ी बांधे हुए शामिल हुए। श्री सेन जी महाराज की शोभायात्रा का श्री खाटू श्याम मंदिर पर जाकर समापन हुआ। वही सेन समाज के लोगो द्वारा सेन महाराज के बताये हुए मार्ग सत्य दया व करुणा पर चलने का भी संकल्प लिया।इसके पश्चात् सेन जी महाराज की आरती हुई व भंडारा प्रसाद वितरण की गई।










