गायों की दूध उत्पादन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
प्रदेश में गौवंशीय दुधारू नस्लों को बढ़ावा देने एवं उनके संरक्षण के लिए पशु पालन एवं डेयरी विभाग जिला खरगोन में प्रदेश एवं जिले की मूल नस्ल निमाड़ी तथा भारतीय उन्नत नस्ल गिर, साहिवाल एवं अन्य गायों की दूध उत्पादन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 06 अप्रैल एवं 07 अप्रैल 2025 को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में निमाड़ी नस्ल के लिए 50 तथा भारतीय उन्नत नस्ल प्रतियोगिता में 83 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें प्रतिदिन दूध उत्पादन के आधार पर पृथक-पृथक 10-10 निमाड़ी एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गायों का चयन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता विभागीय टीम बनाकर की गई। इस दौरान टीम ने तीन समय का दूध का मापन पशुपालकों के घर पर ही जाकर किया गया।
जितेन्द्र यादव की निमाड़ी नस्ल की गाय ने 9.22 लीटर दूध देकर पाया प्रथम स्थान
प्रदेश एवं जिले की मूल नस्ल निमाड़ी गायों में प्रथम स्थान पर गोगावां विकासखण्ड के ग्राम बिलखेड़ निवासी श्री जितेन्द्र ओंकार यादव की गाय ने 9.22 लीटर, द्वितीय स्थान खरगोन विकासखण्ड के ग्राम घोटिया के श्री कमल रामेश्वर पाटीदार की गाय ने 8.79 लीटर एवं तृतीय स्थान गोगांवा विकासखण्ड के ग्राम कोठा बुजुर्ग के श्री चेतन बिहारीलाल की गाय ने 6.6 लीटर प्रतिदिन दूध देकर प्राप्त किया है।
सुभाष पाटीदार की भारतीय नस्ल की गिर गाय ने 15.67 लीटर दूध देकर पाया प्रथम स्थान
इसी प्रकार भारतीय उन्नत नस्ल की गायो में प्रथम स्थान महेश्वर विकासखण्ड के ग्राम मेहतवाड़ा के श्री सुभाष भगवान पाटीदार की गिर गाय ने 15.67 लीटर, द्वितीय स्थान महेश्वर विकासखण्ड के ग्राम मेहतवाड़ा के श्री भगवान फत्तुजी पाटीदार की गाय ने 14.47 लीटर एवं तृतीय स्थान खरगोन के श्री रविन्द्र मोहनलाल महाजन की गाय ने 14.39 लीटर प्रतिदिन दूध देकर प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला खरगोन के उपसंचालक डॉ. एलएस बघेल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गायो के गौ पालाकों को क्रमशः 51 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार की राशी पुरस्कार के रूप में विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही इनका रिकार्ड प्रदेश स्तर पर भेजा है। प्रदेश स्तर पर चयन होने पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गायो को क्रमशः 02 लाख, 01 लाख तथा 50 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में विभाग द्वारा प्रदाय की जाएगी।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश