
मुनि और माताजी के ससंघ सानिध्य में 10 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी जन्म महोत्सव,
मन में इच्छा शक्ति होगी तो हमारे सभी कार्य सफल एवं संपन्न होंगे, ,,मुनी प्रणेय सागर,,
एक-दो दिन का सुख चाहिए तो पिकनिक स्पॉट, और जीवन भर का सुख चाहिए तो गुरु की शरण में चले आना, विदुषी श्री माताजी
खंडवा।। खंडवा जैन समाज का सौभाग्य का विषय है कि इस वर्ष महावीर जयंती महोत्सव श्रमण मुनि श्री 108 प्रणेय सागर जी महाराज एवं विदुषी श्री माताजी के ससंघ सानिध्य में मनाया जाएगा, 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय खंडवा में भगवान महावीर स्वामी के जन्म जयंती महोत्सव पर सकल जैन समाज द्वारा विशाल श्री जी की यात्रा निकलेगी, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्म महोत्सव को लेकर 10 दिनों से अलग-अलग सामाजिक मंडलों द्वारा मंदिर धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पालना झुलने का कार्यक्रम लगातार चल रहा है, संत गण नवकार नगर संत निवास में विराजमान है और प्रतिदिन मुनि श्री एवं माताजी के प्रातः काल मंदिर में प्रवचन चल रहे हैं, सोमवार को प्रवचन देते हुए मुनी प्रणेय सागर जी महाराज ने कहा कि यदि हमे सुधारना है या सुधरना है तो अपनी सोच को सुधारना चाहिए।दुखी आदमी को कभी सुख नही मिलता है वो हमेशा दुखीराम रहता है जो हमेशा नकारात्मक सोच रखता है वो कभी सुखी नही रह सकता। नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति ना खुद सुखी रह सकता ना आपको सुख दे सकता है।आप अच्छा सोचोगे तो आपके साथ भी निश्चित अच्छा ही होगा। ये दुखी टाइप के लोगो से दुरी बनाकर रखना चाहिए और जो खुश रहते है जिसमे काम करने का कोई जज्बा हो जोश हो उनसे करीबी बनाकर रखना चाहिए।अपनी सोच को ऊची रखना चाहिए।छोटी मोटी बातों पर अपना समय बर्बाद नही करना चाहिए।आपने कभी भी कोई काम को सुना नही और आप कहने लगते हो मेरे से नही होगा यही आपकी सोच में कमी है।अपनी जिंदगी से दुखीराम वाले लोगो को अलग कर और सुखीराम वाले लोगो को अपने पास रखो तो आप सब कार्य कर सकते हो कोई कार्य असंभव नही है।जो कार्य आपको उचित लगता है वो कार्य आप कर दो तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी किसी की सुनोगे तो कभी सफल नही हो पाओगे। आप भीड़ का हिस्सा मत बनों आप अपना कार्य करों, आप सफल हो जाओगे तो यह भीड़ आपके पीछे नजर आएगी। इस अवसर पर विदुषी श्री माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे हर कोई सुख चाहता है।यदि आपको एक दिन का सुख चाहते हो तो एक घंटा नींद ले लेना,बहुत सुख की अनुभूति होगी और यदि एक दिन का सुख चाहते हो तो कही पिकनिक स्पॉट पर चले जाना एक दिन सुख का अनुभव मिल जाएगा और यदि जिंदगी भर का सुख चाहिए तो निर्ग्रन्थ गुरु की शरण मे चले जाना पूरी जिंदगी सुखमय हो जाएगी,गुरु चरण में ही सारे संसार का सुख एवं मोक्ष का सुख प्राप्त होता है।
म्युनिसिपल समिति के मुनि सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन, प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रवचन माला में विजय सेठी,सुभाष सेठी,वीरेंद्र भटयांण, पंकज छाबड़ा,महेश कुमार जैन,कैलाश पहाड़िया,प्रेमांशु जैन,अविनाश जैन,राजेन्द्र छाबड़ा,पंकज जैन महल,विकास बड़जात्या,प्रकाश जैन,पंकज सेठी,कांतिलाल जैन,सुनील जैन,सुमित सेठी,सुलभ सेठी,तरुण गंगवाल,मनीष पाटनी,सहित समाजजन मौजूद थे।
9 अप्रैल को मनाया जाएगा विदुषी श्री माताजी का 28 वा दीक्षा दिवस
गुरु उपकार,संयम दिवस समारोह प.पू.गणाचार्य विरागसागरजी महाराज की प्रभावी शिष्या आर्यिका 105 विदूषीश्री माताजी का 28 वां दीक्षा दिवस चैत्र शुक्ल द्वादशी,बुधवार ,9 अप्रेल को प्रात: 7 बजे प.पू.श्रमण 108 मुनि प्रणेयसागरजी, मुनि सर्वार्थसागरजी,मुनि सौम्यसागरजी मुनिराज के सानिध्य में नवकार जैन मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य विरागसागर जी महाराज की पूजन एवं भक्ति इंदौर से पधारे सुमधुर संगीतकार राबिन जैन के सुरों के साथ की जावेगी।