पीजी कॉलेज में सूर्य उपासना कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भोपाल के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य की नाटक का मंचन किया
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट..
.गुड़ी पड़वा, सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा एवं विक्रय संवत 2082 के शुभारंभ अवसर पर संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से 30 मार्च 2025 को पीजी कॉलेज खरगोन के ऑडिटोरियम हॉल में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अविराम जलकल्याण संस्था भोपाल के कलाकारों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर नाटक का मंचन किया।
इस कार्यक्रम में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, एसडीएम श्री बीएस कलेश, पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शैल जोशी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पवन शाह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एमआर निंगवाल, श्री नीरज अमझेरे, नगरपालिका के पार्षद, पत्रकार एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विधायक श्री पाटीदार ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य द्वारा ईसा पूर्व 57 में विक्रम संवत प्रारंभ किया गया था। आज इसी विक्रम संवत के नव वर्ष 2082 का पहला दिन है। विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य एक युग पुरूष थे और उनका पूरी दुनिया में वैभव था। उनकी शासन व्यवस्था उत्कृष्ट थी। सम्राट विक्रमादित्य की कार्यप्रणाली एवं शासन व्यवस्था से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सूर्य उपासना कार्यक्रम का शासकीय रूप से आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यह एक सराहनीय कदम है। इससे आमजन को सम्राट विक्रमादित्य के बारे में जानने-समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भोपाल से पधारे अविराम जनकल्याण संस्था के कलाकारों का स्वागत किया गया। इन कलाकारों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाट का मंचन किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की।
जिला मुख्यालय खरगोन में सूर्य उपासना कार्यक्रम 30 मार्च को प्रातः 10 बजे से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य नाटक का मंचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पूर्व परम्परा से श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के शिखर पर समय-समय पर स्थापित किये जाने वाले ब्रम्ह ध्वज को प्रमुख मंदिरों एवं स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। आमजन से 30 मार्च को पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले सूर्य उपासना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने की अपील की गई है।
माणिक्य स्मारक वाचनालय मे परंपरा वसन्तोत्सव का फूलों की होली से हुआ समापन।
12 hours ago
खंडवा में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर
12 hours ago
सराफा क्षेत्र से आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया
13 hours ago
सुबह 5 बजे से शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, भक्तों ने की भोलेनाथ की भक्ति-आराधना
13 hours ago
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में झाबुआ महाविद्यालय के 4 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित
13 hours ago
पीडिता के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय द्वारा तिहरा आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से किया गया दंडित
13 hours ago
ए आई का बदलता परिदृश्य
14 hours ago
केशव विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
16 hours ago
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण ,40.93 करोड़ रुपए स्वीकृत, 29 किमी सड़क उन्नयन से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
19 hours ago
आबकारी विभाग धार द्वारा विदेशी मदिरा बोल्ट बियर की 199 पेटी जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया*