04.20 करोड़ रुपये की लागत से धूलकोट से जूना बिलवा तक बन रहे है पक्की सड़क
सड़क बनने से पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन, किसानों को भी मिलेगी सुविधा
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन जिले की भगवानपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम धूलकोट से जूना बिलवा खारक बांध तक 04 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से 7.50 किमी लम्बाई की डामरीकृत सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग खरगोन द्वारा कराया जा रहा है। इस सड़क के लिए जिला खनिज निधि से राशि स्वीकृत की गई हैै। इस सड़क के बनने से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामों में आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
इस सड़क के बनने से आदिवासी बहुल क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस सड़क के बनने से पर्यटकों एवं सैलानियों को खारक बांध स्थल तक सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही 09 ग्रामों एवं फालियों की लगभग 3500 ग्रामीण आबादी लाभाविंत होगी। साथ ही करीब 300 से 400 किसानों को अपनी उपज ओने-पौने दाम पर नही बेचना पड़ेगा और सीधे खरगोन मंडी तक ले जा सकेंगे।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनिल कुमार बागोले ने बताया कि इस सड़का का निर्माण कार्य तकनीकी मापदण्डों व गुणवत्ता के अनुरूप किया जा रहा है। जिसमें प्रयुक्त सामग्री का निर्धारित अंतराल एवं मानक तकनीकी स्तरों पर परीक्षण किया जाकर उपयोग निर्माण में किया गया है। विभाग द्वारा इस सड़क का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्री नेताम ने शहादत दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
23 hours ago
17 जून से लापता सफाईकर्मी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका; पांच बच्चे हुए अनाथ
1 day ago
थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकू से मारपीट कर प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
1 day ago
शहर के विकास कार्यों पर महापौर की पैनी नजर: सड़क, रामेश्वर कुंड, निगम भवन और महापौर निवास का किया निरीक्षण।
1 day ago
बोधगांव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
1 day ago
पांच माह की तपस्या की पूर्णाहुति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक छाया मोरे ने लिया संतों का आशीर्वाद।
1 day ago
ग्राम टीठिया जोशी में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवं ग्राम बेड़ियाव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे
1 day ago
विद्यार्थियों की शिकायत पर एक्शन में विधायक छाया मोरे, अधिकारियों संग किया शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।
1 day ago
*सायबर अपराधों की रोकथाम व आम जनमानस को अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किए जाने के उद्देश्य से 15 दिवसीय “SAFE CLICK 2.0” अभियान का जिला खण्डवा में हुआ शुभारंभ*
1 day ago
*सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*