ताज़ा ख़बरें

*अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिवस पर भारतीय सिन्धू सभा ने उन्हें याद किया*

*जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया*

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*अमर शहीद हेमू कालानी के जन्मदिवस पर भारतीय सिन्धू सभा ने उन्हें याद किया*

*जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया*

खंडवा। अमर शहीद हेमू कालाणी जी के 102 वे जन्म दिवस पर भारतीय सिन्धू सभा की स्थानीय मुख्य एवं युवा शाखा ने उन्हें याद किया और जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया।
भारतीय सिन्धू सभा के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 9:00 बजे भारतीय सिंधु सभा मुख्य और युवा शाखा के अनेक पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे वहां मरीजों की कुशल क्षेम पूछी और उन्हें मौसमी फल वितरित किए।इस अवसर पर भारतीय सिन्धू सभा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार मलानी, महामंत्री महेश कुमार चंदवानी एवं साधु लखानी, युवा शाखा अध्यक्ष पवन डेंबरा, अमित हिंदूजा, रवि आसवानी, पवन वासवानी, नवीन आसवानी, राहुल चंचलानी, एवं अन्य युवा एवं बच्चे आदि उपस्थित हुए।

द्वितीय सत्र में टैगोर कॉलोनी स्थित उद्यान में समाजसेवी लक्ष्मणदास नचनानी ने अमर शहीद हेमू कालानी की अमर गाथा के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों से कहा कि कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। देश पर मर मिटने वाले सदैव सदा सदा के लिए अमर हो जाते हैं।
कार्यक्रम समापन पश्चात आभार मनीष कुमार मलानी ने व्यक्त किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!