
एडिटर/संपादक-तनीश गुप्ता,खण्डवा
निजी पैथोलॉजी संचालकों ने निक्षय मित्र बन टीबी के 42 मरीजों को फूड_बास्केट दिए
खण्डवा-कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगातावत के निर्देशन में टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चलाये जा रहे 100 दिवसीय निक्षय_शिविर_अभियान के तहत सीएमएचओ कार्यालय में श्री डायग्नोस्टिक सेंटर, सोडानी डायग्नोस्टिक सेंटर, परीक्षण लेब,ऑल इज वेल हॉस्पिटल, दीप पैथोलॉजी लैब के संचालकों ने निक्षय मित्र बनकर 42 मरीजों को फूड बास्केट दिए।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया की भारत सरकार ने यह निश्चय किया है कि वर्ष 2025 तक भारत में टीबी को मिटाया जाए।वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया जा चुका है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने निक्षय मित्र योजना की शुरुआत की है। निक्षय मित्र योजना केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति को गोद लिया जाता है। गोद लेने का कार्य कोई भी निजी संस्था, राजनीतिक ग्रुप, सामान्य नागरिक कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत आप किसी भी टीबी रोग से पीड़ित मरीज को गोद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र बन कर टीबी के मरीजों को पोषण आहार सहायता प्रदान करें और जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।










