ताज़ा ख़बरें

जिले के 5 उपस्वास्थ्य केंद्रों को भारत सरकार से मिला गुणवत्ता_प्रमाण_पत्र

उपस्वास्थ्य केन्द्र रोहणी, सुंदरदेव, मलगांव, सलाई व निहालवाड़ी हैं शामिल

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

जिले के 5 उपस्वास्थ्य केंद्रों को भारत सरकार से मिला गुणवत्ता_प्रमाण_पत्र
उपस्वास्थ्य केन्द्र रोहणी, सुंदरदेव, मलगांव, सलाई व निहालवाड़ी हैं शामिल
खण्डवा-कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य संस्थाओं का केन्द्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि विगत दिनों में खंडवा जिले के उपस्वास्थ्य केन्द्र रोहणी, सुंदरदेव, मलगांव, सलाई व निहालवाड़ी का केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा वर्चुअल रुप से मूल्यांकन किया गया था। जिसके परिणामस्वरुप इन सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया गया है। डॉ. जुगतावत ने जिले व ब्लॉक के टीम को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए इसी प्रकार बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब हो कि पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचगोहन, जावर, पुरनी एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र अत्तर, रुस्मतपुर, थापना, जसवाड़ी, सावखेड़ा, अमलपुरा, नहाल्दा, अहमदपुर खैगांव, सिरपुर, बड़गांव गुर्जर, कुमठी, भोगांवा, पामाखेड़ी व राई खुटवाल ने भी यह उपलब्धि हासिल की है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!