
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
आपसी सद्भाव होली के पर्व पर जिले के साथ पूरे शहर में रंगों की बौछार के साथ होली खेली गई,
शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पूरे शहर में पुलिस व्यवस्था माकूल रही,
खंडवा। रंगों के त्यौहार में गुलाल रंग के फव्वारे के बादल खूब उड़े। शुक्रवार धुलेंडी के अवसर सुबह से ही इस बार रंगों का असर दिखा। जरूरी चीजों की इक्का दुक्का दुकानें खुली थीं। कुल्फियों के ठेले ज्यादा संख्या में थे। बच्चों से लेकर 40 के पार वाले लोगों में गीले रंगों के प्रति उत्साह कम दिखा। पुरूषों की तुलना में कालोनियों में महिलाएं ज्यादा फाम में दिखीं। नशाखोरी के खिलाफ पुलिस पहले से ज्यादा सख्त नजर आई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इंदिरा चौक, माता चौक, शनिमंदिर, बजरंग चौक, भगतसिंह चौक, सराफा, बांबे बाजार, घंटाघर, पड़ावा, शिवाजी चौक जैसे स्थानों को संवेदनशील मानकर पुलिस सख्त दिखी। अन्य स्थानों पर भी सख्ती से वाहन चालकों खासकर मोटर साइकल चालकों की चेकिंग की गई। नशे में मिलने पर उन्हें मौके पर ही समझाईश देकर रवाना करते देखा गया। रात से ही होली का माहौल बनाना शुरू कर दिया था। दोस्तों और युवा वर्ग की टोलियाँ अपने ग्रुप के लोगों को ढूंढ ढुढंकर रंगती नजर आई। जिन लोगों के यहां इस साल गमी हुई थी। उनके घर भी गुलाल लगाने समाजसेवी व परिजन पहुंचे। शहर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। थाना क्षेत्रों में मोबाइल वाहन सतत पेट्रोलिंग पर दिखे। सुनील जैन ने बताया कि पेट्रोलिंग का सिलसिला रात को होली दहन के साथ ही शुरू हो गया था। होली के दौरान शांति कायम रखने के मकसद से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सडक़ों पर उतरी युवाओं की टोली आम से लेकर खास तक होली का खुमार चढ़ा रहा जो देर शाम जाकर उतरा। खुशियों का त्यौहार होली सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सुनील जैन ने बताया कि दोपहर तक युवाओं की टोली सडक़ों पर रंग खेलती नजर आई। पॉश कॉलोनियों में लोगों ने घरों में परिवार और मित्रों के साथ होली खेली। वहीं शहर के मुख्य चौराहो पर लोगों ने सामूहिक रूप से होली कार्यक्रम का आयोजन किया। होली पर युवाओं और बच्चों में सबसे अधिक जोश देखने को मिला। शैक्षणिक संस्था की अध्यक्ष सबीना शेख सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से स्कूली बच्चे परिवार के साथ टेशु, गुलाब, सेवंती, गेंदा के फूलों से होली खेलते हैं बच्चों ने फूलो से जमकर होली खेली,सुबह सात बजे से ही सडकों पर युवाओं की टोली रंग गुलाल लेकर उतर गई। दोस्तों के साथ रंग गुलाल खेलने के साथ उन्होंने राहगीरों को भी रंगों से सराबोर कर दिया। शहर के पड़ावा चौक, बाम्बे बाजार, घंटाघर चौक, सराफा, शनिमंदिर, पदमनगर कालोनी, सिंधी कालोनी, आनंद नगर क्षेत्र में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर धूमधाम से होली खेली। होली पर सबसे अधिक बच्चों ने मस्ती कर रंगो के पर्व का भरपूर आनंद लिया। चौराहों पर जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान हुडदंगियों पर भी विशेष नजर रखी गई। तीन सवारी बैठाकर बाइक दौड़ाने और नशा करने वालों पर नकेल के लिए पुलिस के विशेष इंतजाम किए गए और वाहनों की जांच के साथ ही शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों का पता लगाने के लिए ब्रीथ एनालाईजर की मदद ली।