ताज़ा ख़बरें

गोल्डन ऑवर” में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले “राह वीर” को मिलेगा 25 हजार का इनाम

खास खबर

“गोल्डन ऑवर” में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले “राह वीर” को मिलेगा 25 हजार का इनाम

खण्डवा//सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिए सरकार ने #राह_वीर_योजना शुरू की गई है। योजना की गाईड लाईन के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना से एक घंटे की समयावधि में अस्पताल पहुंचाने वाले “राह-वीर” को 25 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। इसके साथ ही चुने हुए “राह-वीरों” में से सबसे योग्य 10 राह-वीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” में अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर तत्परता से पहुँचाकर जान बचाता है ऐसे सभी व्यक्ति “राह-वीर” योजना के लिए पात्र होंगे। गोल्डन ऑवर अर्थात दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!